Balrampur News: बैंकों और डाकघरों में चला चेकिंग अभियान
बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों तथा मिशन शक्ति टीमों ने बैंकों, डाकघरों, जनसेवा केंद्रों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता कर सीसीटीवी कैमरे, फायर अलार्म सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वरिष्ठ नागरिकों और आमजन से संवाद, सुरक्षा का दिया संदेश लोगों को फर्जी कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.