बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ला स्थित झारखंडी कर्बला में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बेटी के साथ मारपीट का विरोध करने पर मां को भी आरोपियों की ओर से धमकी दिए जाने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रेखा पत्नी नंदू के मुताबिक 11 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे मोहल्ले के अर्जुन, राकेश, रमेश और पार्वती उनके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उनकी बेटी सिया ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे सिया के सिर में चोट लग गई। बेटी को बचाने के लिए रेखा बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने ...