Balrampur News: बेटियों व महिलाओं को किया गया जागरूक
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण की कार्रवाई की। महिलाओं और बालिकाओं को दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 1090, 112, 181, 1098 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति केंद्र और परिवार परामर्श केंद्र की सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.