Balrampur News: बेटियों को सुरक्षित और सकारात्मक शिक्षा का माहौल देना जरूरी : डीएम
बलरामपुर, सितम्बर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला का जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति के साथ छात्राओं को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। डीएम ने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं, परिसर, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था व शौचालयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित व सकारात्मक माहौल मिलना जरूरी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं की नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। शिक्षकों को पठन-पाठन में नवाचार अपनाने और छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.