बलरामपुर, जुलाई 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल बिराहिमपुर में शनिवार को गतिविधि आधारित शिक्षण के तहत छात्रों ने वेस्टेज कागजों से सुंदर फ्लावर, सजावटी झालर व अन्य आकर्षक क्राफ्ट सामग्री तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित गतिविधि में सहायक अध्यापिका डॉ. श्वेता सिंह एवं रितिका रस्तोगी ने बच्चों को अनुपयोगी कागजों का रचनात्मक उपयोग सिखाया। कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे फूल, खिलौने और सजावटी सामग्री बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन छात्र-छात्राएं प...