बलरामपुर, जुलाई 20 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक करने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने एक युवक के साथ पहले गाली-गलौज की, फिर बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर मारपीट के दौरान युवक की सोने की चेन और 500 रुपये नकद भी छीन ले गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रफीनगर निवासी अमित कुमार गुप्त के पुत्र अस्मित गुप्त 18 जुलाई रात करीब 9:30 बजे अपने मित्रों व रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बुलेट सवार दबंगों ने युवक को पीटा, सोने की चेन व नकदी छीनी पुराना अस्पताल गली के पास सफेद रंग की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युव...