Balrampur News: बीमारे कर्बला इमाम सज्जाद की शहादत पर हुई मजलिस
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। ग्राम गोपीभारी शेखडीह स्थित हुसैनी जामा मस्जिद में बीमारे कर्बला हज़रत इमाम सज्जाद की शहादत के अवसर पर अंजुमन हुसैनी के बैनर तले श्रद्धा और अकीदत के साथ मजलिस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की ज़ेरे निगरानी जावेद हसन ने की। इसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में अज़ादार शामिल हुए। मजलिस की पहली तकरीर जलालपुर से आए मौलाना फरमान अली ने की, जबकि दूसरी मजलिस को दिल्ली से पधारे मौलाना हाफ़िज़ मोहम्मद रज़ा रिज़वी ने ख़िताब किया। इससे पूर्व मौलाना नकी इमाम, अली हसन जाफर उतरौलावी, अली वज़ीर औन व अली सनावर ने अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम का संचालन कौनैन अब्बास ज़ैदी ने किया। मौलाना हाफ़िज़ रज़ा रिज़वी ने कहा कि इस्लाम की हिफाज़त के लिए कर्बला में इमाम हुसैन ने महान कुर्बानी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.