Balrampur News: बीएसए से मिलने पैदल निकलीं कस्तूरबा की छात्राएं
बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जंगल गांव रेहरा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव से छात्राओं में नाराजगी व्याप्त है। शनिवार सुबह नाराज छात्राएं बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलने के लिए पैदल निकल पड़ीं। कक्षा नौ की पिंकी, शांति, खुशी, अनामिका, शिवांगी, राधा, रीता, नीतू समेत तमाम छात्राएं करीब एक किलोमीटर दूर रमवापुर गांव तक पहुंच गईं। सूचना पर वार्डन व शिक्षिकाओं ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें वापस विद्यालय लाया। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल थारू ने अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद जिला बीएसए और खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं की समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : उमवि तिलवरिया में अर्ध निर्मित शौचालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.