बलरामपुर, सितम्बर 27 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तीन दिनों तक खराब मौसम के बाद रविवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली और जरूरी कामकाज के लिए लोग घरों से बाहर निकले। इसी बीच नगर का एकमात्र पेट्रोल पंप बंद मिलने से वाहन चालकों और जनरेटर चलाने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कई परिवारों और दुकानदारों को जनरेटर सहित अन्य वैकल्पिक साधनों के लिए डीजल-पेट्रोल की जरूरत थी। आसपास के गांवों से भी लोग ईंधन भरवाने तुलसीपुर पहुंचे, लेकिन पंप बंद मिला। स्थानीय नागरिक मुहम्मद ने बताया कि दोपहर में ईंधन लेने पहुंचे तो पंप बंद था। दूर स्थित दूसरे पंप पर जाना लोगों के लिए परेशानी भरा है। पेट्रोल पंप संचालक अंकित ने बताया कि नॉजल पंप में विद्युत संबंधी तकनीकी खराबी...