बलरामपुर, अगस्त 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गनवरिया गांव में घर की दीवार से सटाकर बांधे गए बिजली के केबल को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि केबल हटाने की बात कहने पर पड़ोसी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवक से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गनवरिया गांव निवासी कौशल पुत्र छोटकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की शाम करीब सात बजे उसके पड़ोसी हरिराम पुत्र रक्षाराम ने बिजली का केबल उसके घर की दीवार से सटाकर बांध दिया था। पीड़ित के मुताबिक केबल कटा हुआ था, जिससे सुरक्...