बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया सतघरवा विकासखंड की ग्राम पंचायत धामाचौरी में बिजली की बदहाल व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने समाजसेवी युगल किशोर शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, लो वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या दूर करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि महराजगंज तराई, हरैया और हरिहरगंज विद्युत उपकेंद्रों से क्षेत्र को पर्याप्त और नियमित बिजली नहीं मिल रही है। रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रांसफार्मर जलने, फ्यूज उड़ने, तारों में खराबी और ओवरहीटिंग के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है।दलित यह भी पढ़ें- Balrampur News: विवि के विद्युत कार्यों को लेकर शहर में गुल रही पांच घंटे बिजली बस्ती...