Balrampur News: बिजली आपूर्ति और फर्जी बिलों के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
बलरामपुर, जुलाई 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हरैया सतघरवा विकासखंड की ग्राम पंचायत भुसैलिया के खैरपुरवा, भवरही व महरनपुरवा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में ही विद्युत आपूर्ति शुरू कराने तथा बिना बिजली उपयोग के जारी किए गए बिजली बिलों को माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजने के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कराकर गांव में शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने व बिना बिजली उपयोग के जारी बिलों को निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सौभाग्य योजना के तहत ललिया से भवरही होते हुए खैरपुरवा तक बिजली लाइन बिछाई गई थी, लेकिन आज तक गांव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। समय के साथ अधिकांश पोल और तार क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर पड़े हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.