Balrampur News: बारिश में भी नहीं रुकेगी सफाई व्यवस्था, कर्मियों को मिली सुरक्षा किट
बलरामपुर, सितम्बर 26 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर की सफाई व्यवस्था नहीं रुकेगी। नगर पालिका की ओर से जलभराव के बीच नगर की सफाई व्यवस्था संभाल रहे सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई गई है। काम पर तैनात सफाई कर्मियों को फुल साइज रेनकोट, जूते समेत अन्य जरूरी सुरक्षा सामग्री वितरित की गई। वर्तमान में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी का प्रभार संभाल रहे उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज के निर्देशन में यह पहल की गई। लगातार बारिश के दौरान भीगकर ड्यूटी करने वाले सफाई कर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जिलाधिकारी व नगर आयुक्त ने देखा जलभराव का हाल सुरक्षा किट मिलने से सफाई कर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.