बलरामपुर, सितम्बर 6 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर-बलरामपुर बौद्ध परिपथ स्थित नथुनिया मोड़ से पूरब की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब 30 गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग होने के बावजूद सड़क की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। बारिश के मौसम में पूरी सड़क जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो जाती है। जिसके चलते लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइक सवारों को जान जोखिम में डालकर मार्ग से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार बाइक फिसलने से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। स्थानीय दुक...