Balrampur News: बारिश में गोवंश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क
बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बरसात में गौशालाओं में गोवंश की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने रविवार को हर्रैया सतघरवा विकासखंड की धामाचौरी और सिरैहिया ग्राम पंचायत स्थित गौशालाओं का निरीक्षण किया। दोनों गौशालाओं में कुल 243 गोवंश मिले। उन्होंने चारा-पानी, शेड, साफ-सफाई, जलनिकासी और बारिश से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया। धामाचौरी गौशाला में 135 गोवंश मिले। यहां करीब 10 क्विंटल भूसा, तीन क्विंटल चोकर और करीब पांच बीघा में हरा चारा उपलब्ध मिला। सीवीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव को अतिरिक्त पांच बीघा भूमि में भी हरे चारे की खेती कराने के निर्देश दिए, ताकि बरसात में चारे की कमी न हो। वहीं सिरैहिया गौशाला में 108 गोवंश मिले। यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.