बलरामपुर, जुलाई 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मानसून की सक्रियता के बीच जिले के मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों के बाजारों में बीते एक सप्ताह के दौरान सब्जियों की कीमतों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। बारिश शुरू होने के बाद कई हरी सब्जियों की आवक प्रभावित हुई, जिससे उनके दाम बढ़ गए। वहीं राशन की अधिकांश जरूरी वस्तुओं के दाम अपेक्षाकृत स्थिर बने हुए हैं। बाजार सर्वे में सामने आया कि टमाटर, भिंडी और हरी सब्जियों के दाम में वृद्धि हुई है, जबकि आलू व प्याज के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बारिश और परिवहन में बाधा के कारण सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जबकि राशन का पर्याप्त स्टॉक होने से कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : भिंडी-परवल समेत हरी सब्जी...