बलरामपुर, सितम्बर 25 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। बुधवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जहां उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत दी, वहीं उतरौला नगर की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे सहित प्रमुख मार्गों और गलियों में जगह-जगह पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं दिया, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को पानी व कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ा। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने से बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल सका। सड़क किनारे कीचड़ फैलने से दुकानदारों और ग्राहकों को भी परेशानी हुई। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार आने वाले लोगों की संख्या कम रही, जिसका असर कारोबार पर भी पड़ा। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों व दुकानदारों...