Balrampur News: बारह रबी उल अव्वल पर जुलूस में नहीं सताएगी प्यास
बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बारह रबी उल अव्वल के मौके पर शहर में निकलने वाले जुलूस में शामिल लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर पालिका परिषद की तरफ से जुलूस के दौरान लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए शहर के चार प्रमुख चौराहों पर विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए नगर पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्च की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 26 अगस्त को सुबह आठ बजे से जुलूस समाप्त होने तक निर्धारित स्थानों पर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इनकी जिम्मेदारी मौके पर पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के साथ जरूरत के अनुसार जुलूस में शामिल लोगों को पानी उपलब्ध कराने की होगी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पीस कमेटी की बैठक में दिए गए सुझाव नगर के वीर विनय चौराहा, बड़ा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.