बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। समाज के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष अपने कार्यों के कारण सदैव याद किए जाते हैं। यह बातें वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने राम जानकी मंदिर बलुहा में आयोजित चौरसिया समाज की जागरूकता गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ऐसी ही विलक्षण हस्तियों में शामिल थे। 13 मार्च 1903 को लखनऊ के तत्कालीन खरिका गांव में जन्मे बाबू जी ने वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद सामाजिक बराबरी के लिए जीवनभर संघर्ष किया। प्रधानाध्यापक सीमा चौरसिया ने कहा कि कानून के जानकार बाबू जी जरूरतमंदों को समय पर सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के पक्षधर थे। डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि उन्हें लोक अदालत का जनक माना जाता है। संदीप चौरसिया ने बताया कि 18 सितंबर को उनकी पुण्यतिथि चौरसिया समाज एक...