Balrampur News: बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, संवेदनशील गांवों में पहुंचीं राहत चौपालें
बलरामपुर, अगस्त 1 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर बाढ़ संवेदनशील गांवों में राहत एवं बचाव संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न गांवों में राहत चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की। शनिवार को तहसील तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम कोइलखार एवं सेहियापुर में एसडीआरएफ तथा ग्राम बेल्हा और करमहना में फ्लड पीएसी 30वीं वाहिनी गोंडा की टीम ने राहत चौपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.