बलरामपुर, सितम्बर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने व व्यापारियों की समस्याओं का समय से समाधान कराने के लिए रविवार को कोतवाली नगर परिसर में व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ गोष्ठी हुई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रभारी निरीक्षक ने गोष्ठी में उच्चाधिकारियों के निर्देशों से व्यापारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाजारों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा संबंधी समस्या अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक का उद...