Balrampur News: बाइक से धक्का लगने पर युवक व उसके परिजनों को पीटा
बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के गौर जमुनहवा गांव में बाइक से धक्का लगने के विवाद में एक युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजार से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता व चाचा पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें पिता के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मो. राशिद पुत्र इन्तजाम अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक जुलाई 2026 को बाइक से सामान उतारते समय आरोपियों को धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। राशिद का कहना है कि उसने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली थी। आसपास के लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.