Balrampur News: बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, युवक घायल, 40 यात्री बाल-बाल बचे
बलरामपुर, अगस्त 22 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। बलरामपुर से बढ़नी जा रही एक प्राइवेट यात्री बस शनिवार दोपहर गैसड़ी कोतवाली के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी गैसड़ी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक प्राइवेट बस 40 यात्रियों को लेकर बलरामपुर से बढ़नी की ओर जा रही थी। इसी बीच शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बस गैसड़ी कोतवाली से पहले नहर के पास पहुंची। इसी दौरान नहर की ओर से गैसड़ी के साथी निवासी 18 वर्षीय एहसान पुत्र अब्दुल समद अचानक मुख्य सड़क पर आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.