Balrampur News: बाइक रैली से गूंजा पचपेड़वा, नामांकन के लिए किया गया जागरूक
बलरामपुर, जुलाई 16 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत खंड शिक्षाधिकारी घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों की विशाल बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र पचपेड़वा से किया गया। इसके बाद रैली भाथर चौराहा, शंकरपुर कला, त्रिलोकपुर, मझगवा, बेलभरिया, कुशमहर, धमौली और वीरपुर सहित कई गांवों से होकर लोगों को बच्चों के नामांकन कराने को लेकर जागरूक किया। जागरूकता रैली में हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा से भविष्य संवर जाए, सब पढ़ें, सब बढ़ें और शिक्षा है सबसे बड़ा अधिकार जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के तहत रैली नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.