Balrampur News: बाइक खड़ी करने के विवाद में मारपीट, तीन घायल
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पतली (मानापार बहेरिया) में घर के मुख्य गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी मुकेश वर्मा पुत्र जयकरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृज किशोर ने उनके घर के मुख्य गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी थी। बाइक हटाने को कहने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बृज किशोर, कन्यावती, अनिल कुमार व रक्षावती ने एकराय होकर गाली-गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.