Balrampur News: बाइक की रफ्तार को लेकर विवाद में लाठी-डंडों से हमला, पांच घायल
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरामपुर में 3 सितंबर की शाम दूध दुहने के दौरान तेज रफ्तार बाइक निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में प्रभू यादव, उनकी पत्नी माया देवी, पुत्र सुरेश समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभू यादव के अनुसार वह शाम करीब सात बजे घर के सामने बंधी भैंस का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान गांव का अखिलेश बाइक से तेज रफ्तार में भैंस के पास से गुजरने लगा। प्रभू के बड़े पुत्र सुरेश ने दूध दुहने तक रुकने को कहा तो विपक्षी से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद कमलेश, नानबाबू, ओमप्रकाश व अखिलेश ने गाली-गलौज करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.