Balrampur News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को दी गई अपराधों से बचाव की जानकारी
बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बेथुइया गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी सहायता तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनकर घरेलू विवादों को आपसी संवाद और सामंजस्य से सुलझाने की अपील की गई। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, दहेज प्रथा और बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ओटीपी साझा करने, फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के जरिए धोखाधड़ी और बैंकिंग फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। एएसपी विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.