बलरामपुर, सितम्बर 9 -- Balrampur News: बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम धुसाह बेलवा सुल्तानजोत निवासी कोमल पुत्री रमेश कौशल ने पड़ोसी लक्ष्मी पत्नी श्रवन साहू और श्रवन साहू पुत्र अज्ञात पर गाली-गलौज, मारपीट और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, सात सितंबर की शाम करीब छह बजे गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों, थप्पड़ और ईंट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन राधा को भी पीटा गया। दोनों के सिर में चोटें आईं। पीड़िता ने आरोपियों पर धमकी देकर फरार होने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि आठ सितंबर को मिली तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में चार लोगों ने परिवार पर किया हमला

हिं...