बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में 76वां विजयादशमी महोत्सव 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री रामलीला कमेटी, शिव नाट्यकला मंडल और महाराजा बलरामपुर के विशेष सहयोग से आयोजित महोत्सव में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही बड़े परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन के तहत 20 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे सिटी पैलेस से भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकलेगी। शोभायात्रा बड़ा पुल, चौक, सब्जी मंडी, वीर विनय चौराहा और पीपल तिराहा होते हुए बड़े परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यहां शाम 6:30 बजे मुख्य आयोजन होगा और रावण, कुंभकरण तथा मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Buxar News: किला मैदान में 20 अक्टूबर को होगा रावण वध इसके...