Balrampur News: बलरामपुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का दौरा, तुलसीपुर, गैसड़ी, उतरौला व बलरामपुर में धर्मसभाओं को किया संबोधित
बलरामपुर, जुलाई 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर, गैसड़ी और उतरौला का दौरा कर विभिन्न धार्मिक सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और गौ-रक्षा के विषय पर अपने विचार रखे। तीनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तुलसीपुर के देवीपाटन रोड स्थित मधुरिमा इन (मिलन टेंट हाउस) में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य ने कहा कि धर्म केवल पूजा-пाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और पूर्वजों के संस्कारों का सम्मान करने वाला समाज ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने समाज से जाति-पाति के भेद मिटाकर एकजुट होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.