Balrampur News: बलरामपुर में मैरिज हॉल निर्माण को 6.53 करोड़ की मंजूरी
बलरामपुर, सितम्बर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र में अत्याधुनिक मैरिज हॉल यानी बारात घर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत शासन ने परियोजना के लिए 6 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। इसकी 50 प्रतिशत पहली किस्त के रूप में 3 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। करीब चार हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैरिज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर की करीब दो लाख आबादी को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधायुक्त स्थल मिलने की उम्मीद है। शासन से स्वीकृति और पहली किस्त जारी होने के बाद परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया में ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.