बलरामपुर, अगस्त 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बुधवार को सदर विकासखंड की ग्राम पंचायत बलुआ बलुई के कंपोजिट विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कक्षाओं में पहुंचकर वह बच्चों के बीच बैठ गए और पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक समझ परखी। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने पढ़ाई को लेकर मन लगाकर मेहनत करने और सवाल पूछने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित आकलन किया जाए। कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उनके लिए विशेष ध्यान और अतिरिक्त प्रयास किए जाएं। उन्होंने छात्र उपस्थिति और नवीन नामांकन की भी समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: विद्यालय में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने बढ़ाया मनोबल अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभा...