Balrampur News: बलरामपुर में नए डीपीआरओ गिरीश कुमार की तैनाती निरस्त
बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पंचायती राज विभाग ने बलरामपुर में नवप्रोन्नत जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) की तैनाती से जुड़े अपने पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने गिरीश कुमार की बलरामपुर में की गई तैनाती निरस्त कर उन्हें संभल जनपद भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि गिरीश कुमार ने बलरामपुर में कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया था और उससे पहले ही शासन ने उनका स्थानांतरण संशोधित कर दिया। पंचायती राज अनुभाग-1 की ओर से 25 जुलाई को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार के बाद यह निर्णय लिया गया। विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी की ओर से जारी संशोधित आदेश में गिरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से संभल जनपद में कार्यभार ग्रहण कर अपनी योगदान आख्या शासन को उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.