Balrampur News: बलरामपुर में दो स्थानों पर तेंदुए के हमले से दहशत, भैंस और भेड़ के चार बच्चों को मार डाला
बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: ललिया/महराजगंज तराई(बलरामपुर) संवाददाता। जिले में दो स्थानों पर तेंदुए ने भैंस और भेड़ के बच्चों को अपना निवाला बना लिया। दोनों तेदुओं के डर से लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। वहीं रमनगरा में तो ग्रामीणों ने सामने से तेंदुए से देखा और किसी तरह भागकर जान बचाई। दोनों क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
तेंदुए की गतिविधियाँ बनकटवा रेंज के गनवरिया ग्राम पंचायत के मजरा रमनगरा और आसपास के गांवों में तेंदुए की लगातार गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार भोर तेंदुए ने रमनगरा निवासी गुरुदीन विश्वकर्मा के घर के बाहर बंधी पड़िया (भैंस) पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुआ घूम रहा है और लोगों को भी खदेड़ चुका है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.