Balrampur News: बरसात का पानी निकालने के विवाद में महिला की लाठी-डंडों से पिटाई, तीन महिलाओं पर मुकदमा
बलरामपुर, जुलाई 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र में बरसात का पानी निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद तीन महिलाओं पर एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना हरैया क्षेत्र के ग्राम मजगंवा (उदईपुर) निवासी रिंकू पुत्र बच्चराज ने दी गई तहरीर में बताया कि 14 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव में बरसात का पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गांव की फूलमती पत्नी पेशकार, ऊषा देवी पत्नी लालजी तथा राजरानी पत्नी माता प्रसाद ने उसकी पत्नी बन्दना को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.