Balrampur News: बदहाल सड़क को लेकर छात्रों व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा-जैतापुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर गुरुवार को क्षेत्रवासियों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। खराब सड़क और प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों व स्कूली छात्राओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं और हमारी मांगें पूरी हों, चाहे जो मजबूरी हो के नारे लगाए। उन्होंने चेतावनी दी यदि जल्दी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब 25 किलोमीटर लंबे पचपेड़वा-जैतापुर मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दौरान इनमें पानी भर जाने से बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। वहीं धवाई डिप पर बाढ़ आने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.