Balrampur News: बड़ा परेड ग्राउंड, रामलीला मैदान व स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में होगी पटाखे की बिक्री
बलरामपुर, नवम्बर 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर पटाखों की खरीदारी करने वालों को इस बार व्यवस्थित बाजार मिलेगा। जिला प्रशासन ने जिले की तीनों तहसीलों में पटाखा बिक्री के लिए अलग-अलग स्थल निर्धारित कर दिए हैं। जिला मुख्यालय पर नगर के बड़े परेड ग्राउंड, तुलसीपुर में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज मैदान और उतरौला में रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी। धनतेरस से दीपावली तक इन निर्धारित स्थलों पर अस्थायी दुकानें संचालित होंगी। इससे खरीदारों को एक ही स्थान पर पटाखों की दुकानें उपलब्ध होंगी और त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन में भी सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन की तरफ से पटाखों की बिक्री के लिए तहसीलवार स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिला मुख्यालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.