बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की उतरौला इकाई में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग के सहयोग से हुए शिविर में करीब 200 श्रमिकों व उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने शुगर, नेत्र, दंत व सामान्य स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ इकाई प्रमुख श्याम सिंह व डॉ. मुन्ना सिंह ने किया। सहायक श्रम आयुक्त दिनेश विश्वकर्मा ने श्रमिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। सीएचसी श्रीदत्तगंज अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश और जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने भी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- Hathras News: श्रमिक सम्म...