Balrampur News: बच्चों के विवाद में मां-बेटे की पिटाई, चार पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के गोकुला तकियावा गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज के बाद महिला और उसके बेटे को लात-घूंसों व डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची महिला की बेटी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता सुमित्रा पत्नी राम दुलारे निवासी गोकुला तकियावा के मुताबिक 21 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे उनका 12 वर्षीय बेटा रंजीत घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस विवाद के बाद पड़ोस की साफिया खातून ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.