Balrampur News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, तीन पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के उदयराजपुरवा (हंसुवाडोल) गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता रीमा देवी ने तीन लोगों पर गाली-गलौज करने और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला के सिर में चोट आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रीमा देवी पत्नी उदयभान के अनुसार आठ अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर किरण देवी पत्नी किशोर, अमन पुत्र किशोर व ब्यूटी देवी पत्नी अमन ने एकजुट होकर रीमा देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.