Balrampur News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार के खिलाफ मुकदमा
बलरामपुर, अगस्त 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के गरीबनगर उतरडीह गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि बच्चों के झगड़े को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर दूसरे पक्ष के युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में पीड़ित को चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गरीबनगर उतरडीह निवासी इरफान अली पुत्र निजामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अगस्त की शाम करीब पांच बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर असरफ पुत्र चांदे, असफाक पुत्र इकबाल, रमजान अली पुत्र इकबाल और असफाक की पत्नी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.