बलरामपुर, सितम्बर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में डीजे की तेज ध्वनि से बच्ची की दर्दनाक मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने पालिका सभागार में सर्व समाज की बैठक बुलाई। इसमें विभिन्न समाजों व वर्गों के प्रतिनिधियों ने तेज ध्वनि से होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की। सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र में डीजे की तेज एवं तीव्र ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति सर्वोपरि है। धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में भी ध्वनि इतनी तेज नहीं होनी चाहिए, जिससे बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो। यह भी पढ़ें- विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच छात्रा की मौत का ...