Balrampur News: बकरी को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में मिला अवशेष
बलरामपुर, सितम्बर 20 -- Balrampur News: तुलसीपुर संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के तुलसीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरनपुर के मजरा पंडितपुरवा में शनिवार शाम तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। करीब पांच बजे तेंदुआ घर के पास बंधी धुरती की बकरी को गन्ना खेत में उठा ले गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण बाहर निकले, लेकिन तब तक तेंदुआ बकरी को लेकर खेत में घुस चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही अनिल कुमार, रोशन, ठुनयी, गुलाब, अशोक समेत कई ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गन्ने के बीच बकरी के अवशेष मिले। आबादी के समीप तेंदुए के पहुंचने और बकरी को उठा ले जाने की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंजर प्रवीण ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.