Balrampur News: बंद मकान पर कब्जे का प्रयास, तीन के खिलाफ एफआईआर
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में बंद मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने मकान का मुख्य गेट और दीवार गिरा दी और अंदर घुसकर निर्माण कार्य कराने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मझौवाकांद निवासी मोहम्मद रिजवान अहमद पुत्र मोहम्मद रोबिन अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई हसीब सिद्दीकी पुत्र वसी अहमद का मकान उतरौला के मोहल्ला सुभाषनगर में स्थित है। हसीब रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। ऐसे में मकान देखरेख की जिम्मेदारी रिजवान अहमद संभालते हैं। रिजवान के मुताबिक, 18...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.