Balrampur News: फोन पर विवाद के बाद युवक को पीटा, दो भाइयों पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के चन्दापुर गांव में फोन पर विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र बेकारू प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के नंबर पर अज्ञात नंबर से लगातार फोन और मैसेज आ रहे थे। नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपनी पहचान गांव के मो. अहमद पुत्र मो. गुलाम के रूप में बताई और मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि मिलने पहुंचने पर मो. अहमद ने दिलीप के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने भाई मो. आलम को बुला लिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर दिलीप के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.