बलरामपुर, अक्टूबर 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में फोन कर बातचीत के बहाने बुलाने के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। रेहरा अस्पताल के पीछे हुई घटना में सचिन शर्मा व चिनके के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित सचिन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम आजमडीह निवासी सचिन शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 अक्टूबर की रात मास्टर उर्फ शदानन्द पुत्र कोडई निवासी धुबौलिया ने फोन कर उसे रेहरा अस्पताल के पीछे बुलाया। फोन पर बातचीत करने की बात कही गई थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक के साथ मारपीट में तीन पर केस दर्ज रात करीब आठ बजे जब सचिन वहां पहुंचा तो चिनके पुत्र गुद्द्न निवासी पकड़ी जीतपुर, अजय चौधरी पु...