बलरामपुर, अगस्त 20 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। फुलवरिया बाईपास चौराहे पर लगी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम की मूर्ति को बदलने की मांग को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने नवागत एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि चौराहे पर लगी मूर्ति में एक लड़की को किताब पर बैठे और दूसरी को किताब पर खड़े दिखाया गया है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका है। युगल किशोर शुक्ल ने मांग की कि मूर्ति के स्थान पर हाथ में किताब लिए बालिका की प्रतिमा, वीरांगना लक्ष्मीबाई, किसी महापुरुष या शहीद की प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने महाराजा स्वर्गीय पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा लगाने का सुझाव दिया। कहा कि बलरामपुर के विकास, शिक्षा, चिकित्सा और धार्मिक संस्थाओं के क्षेत्र में महाराजा परिवार का महत्वप...