बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। फिरोज पप्पू हत्याकांड समेत गैंगस्टर और जान से मारने के प्रयास के मामलों में न्यायालय से राहत मिलने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने गुरुवार को अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा संकेत दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट से सात अगस्त को बरी होने के बाद के अनुपालन में उनकी बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत के साथ दीवानी न्यायालय पहुंचे रिजवान जहीर ने पत्रकारों के सवाल पर साफ कहा कि वह चुनाव मैदान में जरूर उतरेंगे। वहीं जेबा रिजवान ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता चाहेगी तो वह चुनाव लड़ेंगी। पिता-पुत्री के इन बयानों के बाद तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चुनावी चर्चा तेज हो गई हैं। खासकर चार साल से अधिक समय तक चर्चित आपराधिक मुकदमों में न्याय...