Balrampur News: फाटक बंद होते ही थम जाती है शहर की रफ्तार, जाम में कराह उठते हैं लोग
बलरामपुर, अक्टूबर 6 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर के झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण के चलते मार्ग वन-वे हो गया है। इसी बीच रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। वहीं, 24 घंटे में करीब 34 बार रेलवे फाटक बंद होने से जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती है। हर बार फाटक बंद होने के बाद खुलने पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि जाम से लोगों का निकलना दूभर हो जाता है। नगर में निर्माणाधीन झारखंडी रेलवे ओवरब्रिज 35 पिलर पर तैयार किया जा रहा है। करीब 292.21 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस ओवरब्रिज की लंबाई 1.21 किलोमीटर है जो टू-लेन के रूप में किया जा रहा है। एक ओर भविष्य में जिले को जाम की झाम से बचाने को लेकर आरओबी का निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.