बलरामपुर, सितम्बर 12 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में शुक्रवार रात चोरों ने विद्यालय का दरवाजा तोड़कर गैस सिलेंडर और बर्तन चोरी कर लिए। शनिवार सुबह विद्यालय खोलने पहुंचे शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने विभागीय अधिकारियों के साथ तुलसीपुर पुलिस को सूचना दी। प्रधानाध्यापक रूपेश दुबे ने बताया कि शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर जांच करने पर रसोई में रखा गैस सिलेंडर और कुछ बर्तन गायब मिले। आशंका है कि चोर रात के समय विद्यालय परिसर में दाखिल हुए और रसोई का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के शिक्षकों और आसपास के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की...